25 अगस्त 2011. मुंबई – ट्विट्टर जगत में कल रात उस समय हडकंप मच गया जब भारतीय टेनिस परी सानिया मिर्ज़ा ने ट्वीट किया की वोह भी अन्ना हैं. इसके पहले की वोह अपनी स्तिथिति साफ़ कर पाती, धार्मिक नेताओं ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया. धार्मिक नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा है ,”सानिया इस पवित्र धार्मिक नाम है. सानिया इसे बदलने का सोच भी कैसे सकती हैं. क्या वोह यह कहना चाहती हैं की वोह मरहूम अन्ना निकोल स्मिथ का अवतार हैं – वोही अन्ना निकोल स्मिथ जोकि एक पोर्न कलाकार हुआ करती थीं? यह धर्म के खिलाफ है और सानिया ने धर्म की तौहीन की है. सानिया ऐसी अश्लील हरकत करने की सोच भी कैसे सकती हैं?"
सानिया के पति शोहैब मालिक ने माफ़ी मांगते हुए बोला की धर्म की तौहीन का सानिया का कोई इरादा नहीं था. जब उनसे अन्ना के बारे में पुछा गया तो वोह बोले “माशाल्लाह अन्ना की कला का मैं बहुत बड़ा कायल हूँ और उनसे ज्यादा रोले में कोई जान नहीं डाल सकता. मैंने उनकी सभी movies देखी हैं. जिस अन्ना की बात कही गयी है वैसे भी उनकी movies अश्लील नहीं कलात्मक थीं”
लेकिन शोहैब के इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया. जैसे ही यह पता चला की porn देखना भी अधार्मिक है, शोहैब ने सफाई देते हुए कहा की उनका मतलब अन्ना हाथवे से था, “मैं अन्ना हाथवे का बहुत बड़ा फेन हूँ. देखिये, हिंदुस्तान ने एक सानिया दी और हमने उसे अन्ना बना दिया. आप सुषमा, मीरा और जयंती को भेज के देखिये, सबको हीना न बना दिय तो कहना”
परन्तु जब शोहैब को भारत में चल रहे भ्रस्टाचार के विरुद्ध आन्दोलन से अवगत करवाया गया तो वोह अपनी छाती चौड़ी करते हुए बोले “मैं सानिया को सप्पोर्ट करता हूँ और अगर वोह अनशन करती है तो मैं तह-इ-दिल से उसका साथ दूंगा“ शोहैब ने अन्ना के बारे में और जानकारी लेते हुए यह भी पुछा की अनशन के बाद अन्ना का वजन कितना कम हुआ है. बाद में वोह यह फुसफुसाते हुए पाए गए कि “भाईजान, please अनशन करवा दो उससे. कुछ तो मोटापा कम हो. मुझे देखो और उसे देखो. रहम करो”
यह विवाद थमता हुआ तब नजर आया जब सानिया ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा अन्ना कौर्निकोवा कि तरफ था. सानिया ने कहा अन्ना कि तरह उन्होंने ने भी अपने सौंदर्य और टेनिस के बलबूते पे कामयाबी हासिल कि है. परन्तु जब हमारे संवाददाता ने यह टिपण्णी की कि सानिया ने अन्ना कि तरह मैच भी नहीं जीते हैं, सानिया ने उसको 2 मुक्के जड़ दिए. हमारा संवाददाता फिलहाल लीलावती हॉस्पिटल में अपने जबड़े का प्लास्टर करवा रहा है.
दूसरी तरफ यह भी खबर आई है कि अन्ना कौर्निकोवा ने कल यह ट्वीट किया कि वोह सानिया हैं. कहा यह जा रहा है कि उनका निशाना प्रसिद्धि हासिल करके बॉलीवुड में काम करने का है, वोह अपने इस ट्वीट से महेश भट्ट को आकर्षित करना छाहती थीं परन्तु महेश भट्ट ने अन्ना का साथ न देने का इरादा पहले ही कर लिया था. श्री भट्ट ने कहा कि आकर्षण में उनकी कोई रूचि नहीं है, अब वोह केवल मर्डर में अभिरुचि रखते हैं. सुना जा रहा है कि अन्ना को प्रकाश झा ने अपनी अगली movie में नायिका का प्रस्ताव देने का मन बनाते हुए उनसे बात की. उसके फ़ौरन बाद अन्ना ने ट्विट्टर पे माफ़ी मांगते हुए कहा कि उनके पिछले ट्वीट में टाइपिंग में त्रुटी हो गयी. असल में वोह यह कहना चाहती थीं कि वोह सानिया नहीं सोनिया हैं. तब से समछार जगत थोडा दिग्भ्रमित हो गया है क्योंकि सानिया अगर अन्ना हैं, अन्ना अगर सोनिया हैं तो फिर यह अन्ना कौन हैं.
PS: Hoping that you will find some sense in this stale humor. Any sentiments hurts, related to any religion, politician, human or bill, is deeply regretted. This article is completely fictitious.

5 comments:
Bravo!!
Hindi suits you..
good one
the biggest worry at the moment for the govt must be this
http://www.in.com/news/entertainment/celebrities-divided-over-anna-20287539-in-60148.html
classach !!
ab aaya na kanpuriya nikal ke
@dreamer - The quality of your comments leave much to be desired
Post a Comment